Posts

Showing posts from August, 2017

चिड़ा

Image
एक सामान्य दोपहर की तरह वही चिलचिलाती धूप , शांत भाव से बहता पानी और वो गरम हवा के झोकें ,   लेकिन आज समुद्र कुछ अलग सा था , थोड़ी ज्यादा अँगड़ाई ले रहा था मानो किसी को मिलने को बेताब हो । कहते हैं की अपने ही खुशियों मे अपने हीं शरीक होते हैं , शायद प्रकृति भी कुछ ऐसा ही कर रही हों । वही दूसरी और तट से लगे नारियल के वृक्ष मे थोड़ी आज हलचल सी मची थी , चूंकि आज अंडो से बच्चे निकलने वाले हैं । नारियल के वृक्ष पर दो सफेद पंछी रहा करते थे । दोनो पंछी काफी खुश र हा करते थे बस जीवन मे कमी एक बच्चे की थी और अंततः आज वो दिन आ ही गया जब अंडे से बच्चे निकले । थोड़ी देर बाद अंडे में कुछ हलचल   हुई , अंडा लहराने लगा और एक टूक समय पश्चात बच्चे ने अंडे को फोड़ कर उसमें से अपना पाँव निकाला और धीरे से बाहर आ गया  . . . नन्हे से छोटी चि ड़ि या को देख माँ चिड़िया बड़ी खुश हुई , उसे अपने चोंच और पांव से पुचकार कर रही थी तभी उसकी नज़र बच्चे के पंखों पर पड़ी वो शायद सही से बने न ही थे , लेकिन अभी नवजात है और बड़े होने के साथ इसके पंख भी बाद जाएंगे ऐसा सोच कर अनदेखा कर दिया...

70th Independence Day

Image
नमस्कार पाठको,  एक खुशनुमा सुबह के साथ आज़ादी के 70 वर्ष होने पर ज़िंदगी UNPLUGGED के सभी पाठको को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें । आज़ादी , स्वतंत्रता इन सब के मायने बहुत बड़े हैं , हम शायद चाह कर भी उन परतंत्रता की भावना को महसूस नहीं कर सकते ।  वो आज़ादी की लड़ाई , वो आंदोलन सबकुछ बहुत गहरा भाव हैं । उन्होने जो भी कुछ किया हैं सब कुछ बहुत बड़ा हैं , आज हम जीतने स्वतंत्र हैं वो कहीं न कहीं उनकी कुर्बानी और शहादत का फल हैं , ऐसे वीरों को नमन हैं  और धन्य हैं हम ,  की ऐसे माटी के लाल हमे मिले .... और ज्यादा इस भाव मे कुछ नहीं कहूँगा आप सब भलीभाँति जानते हैं । बस यही कहना चाहूँगा की उनकी आजादी को हमेशा याद रखें ,  वो याद रखे जो उन्होने हमारे लिए किया हैं । इसी संदर्भ मे एक 4 लाइनें प्रस्तुत हैं , उम्मीद करता हूँ आपको पसंद आएगी । मत भूलो तुम वो आज़ादी की बातें भले बीत गई वो शहादत की रातें मरे थे सैकड़ो , हजारों , लाखो की तादाद में सर नहीं झुकाय , लेकिन कटा लिए वे भी बड़े शान से न आज की फिक्र थी , न कल की चिंता बस आ...